Shri Braj 84 Kos Parikrama Yatra | श्री ब्रज 84 कोस परिक्रमा यात्रा

84 kos parikrama map

ब्रज की पावन रज को अपने माथे से लगाने और राधा-कृष्ण की अलौकिक लीलाओं को जीने का दिव्य सुअवसर! BrajVerse आपके लिए लेकर आया है श्री ब्रज चौरासी कोस यात्रा — अपनी सुविधा और श्रद्धा के अनुसार दो रूपों में: पैदल पदयात्रा या आरामदायक AC गाड़ी यात्रा।

“श्री राधा मेरी स्वामिनी, मैं राधे को दास! जन्म-जन्म मोहे दीजियो, श्री वृन्दावन धाम!!” राधे-राधे बोलते रहना, ब्रज की रज में चलते रहना… यही तो महिमा है इस पावन ब्रज की।
पैदल यात्रा या गाड़ी यात्रा — कौन सी चुनें?

पैदल यात्रा: यह ब्रज मंडल की बाहरी परिधि की 84 कोस पदयात्रा है, जिसमें श्रद्धालु स्वयं ब्रज की पावन रज में चलते हैं। इसमें मंदिरों के दर्शन का निर्धारित क्रम नहीं है, परंतु संपूर्ण ब्रज मंडल की परिक्रमा हो जाती है। मान्यता है कि यात्रा में यदि कोई कठिनाई आती है, तो स्वयं ठाकुर जी सहायता के लिए प्रकट होते हैं — यही इस पदयात्रा की सबसे बड़ी महिमा मानी जाती है।

गाड़ी यात्रा: इसमें ब्रज मंडल के सभी प्रमुख मंदिरों, कुंडों और लीला-स्थलों के दर्शन आरामदायक AC वाहन द्वारा कराए जाते हैं, साथ ही हर स्थल पर राधा रानी और श्री कृष्ण की लीलाओं की विस्तृत जानकारी अनुभवी गाइड द्वारा दी जाती है।

पैकेज मूल्य — पैदल यात्रा

₹22,449/- प्रति यात्री (शेयरिंग आधार पर) · लगभग ₹1,500 प्रतिदिन
केवल ₹5,100/- में अभी सीट पक्की करेंशेष राशि यात्रा शुरू होने से पहले
🛏️ कमरे से जुड़ी ज़रूरी जानकारी: उपरोक्त मूल्य शेयरिंग आधार (Shared Room) पर है। यदि कोई यात्री अलग / एकल (Single/Private) कमरा लेना चाहता है, तो उसके लिए अतिरिक्त शुल्क लागू होगा। कृपया बुकिंग के समय अपनी आवश्यकता स्पष्ट बता दें, ताकि उसी अनुसार व्यवस्था और शुल्क की जानकारी दी जा सके।

यात्रा का सार

कुल अवधि
15 दिन
यात्रा प्रारंभ
मथुरा आगमन
कुल दूरी
लगभग 252 किमी (84 कोस)
दैनिक पदयात्रा
लगभग 15–20 किमी प्रतिदिन
पदयात्रा समय
सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
आवास
मथुरा में होटल स्टे (शेयरिंग आधार पर)

यात्रा की शुरुआत

मथुरा आगमन के बाद सभी यात्रियों के लिए होटल में ठहरने की व्यवस्था रहेगी। यात्रा प्रारंभ होने से पहले विश्राम घाट पर यमुना जी की पूजा, संकल्प, आशीर्वाद और सामूहिक प्रार्थना होगी। प्रतिदिन सुबह वाहन द्वारा यात्रियों को उसी बिंदु पर छोड़ा जाएगा जहां पिछले दिन की परिक्रमा रुकी थी, और शाम को वापस मथुरा होटल ले आएगा। 15 दिन पूर्ण होने पर 84 कोस (95 गांवों) की पूर्ण परिक्रमा भंडारे के साथ संपन्न होगी।

पैकेज में क्या शामिल है

  • 15 दिन की ब्रज 84 कोस पदयात्रा (लगभग 260–270 किमी)
  • सात्विक भोजन (बिना लहसुन-प्याज)
  • व्रत रखने वालों के लिए अलग भोजन व्यवस्था
  • मथुरा में होटल स्टे (शेयरिंग आधार पर)
  • रोजाना अलग-अलग भोजन मेनू
  • प्रतिदिन पिक एंड ड्रॉप सेवा (होटल ↔ यात्रा स्थल)
  • सपोर्ट व बैकअप वाहन (पानी, चेयर, मैट्रेस, मेडिकल किट सहित)
  • अनुभवी ब्रज गाइड एवं यात्रा में पूरे समय सहायता टीम

यह यात्रा किनके लिए है

ब्रज की इस पावन पदयात्रा में हर उस श्रद्धालु का स्वागत है जो भक्ति भाव से इस अनुभव से जुड़ना चाहता है — जो रोज़ाना 15–20 किमी पैदल चलने का सामर्थ्य रखते हों, शारीरिक रूप से स्वस्थ हों, और ब्रज की रज में चलने का सच्चा संकल्प मन में रखते हों।

बुकिंग, रद्दीकरण एवं अन्य ज़रूरी जानकारी

बुकिंग: सीट सुरक्षित करने के लिए ₹5,100/- की बुकिंग राशि जमा करनी होगी। शेष राशि यात्रा प्रारंभ होने से पहले जमा करनी होगी। फॉर्म भरने के बाद हमारी टीम आपके WhatsApp नंबर पर भुगतान का QR कोड व बैंक विवरण साझा करेगी।

रद्दीकरण नीति: यात्री द्वारा रद्द करने पर होटल व वाहन पहले से बुक होने के कारण जमा राशि वापस नहीं होगी। यदि BrajVerse द्वारा यात्रा रद्द/स्थगित होती है, तो पूरी राशि तुरंत वापस कर दी जाएगी।

यह यात्रा अलग क्यों है: पारंपरिक 84 कोस परिक्रमा मुख्यतः अधिक मास में बड़े पैमाने पर होती है, जहां सामूहिक भंडारे व सरकारी व्यवस्थाएं उपलब्ध रहती हैं। यह यात्रा BrajVerse द्वारा स्वतंत्र रूप से आयोजित है, इसलिए होटल, वाहन, भोजन व सुरक्षा जैसी सभी व्यवस्थाएं निजी स्तर पर की जा रही हैं।

ग्रुप एवं व्यक्तिगत यात्रा: यदि आपका ग्रुप छोटा है या आप व्यक्तिगत स्तर पर यात्रा करना चाहते हैं, तो भी हमसे संपर्क करें — हम आपकी तारीख व सदस्य संख्या के अनुसार उचित व्यवस्था और प्लान साझा करेंगे।

विशेष बात: यह एक शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण धार्मिक पदयात्रा है। मौसम व स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार मार्ग, पड़ाव व दूरी में बदलाव संभव है।

पैकेज मूल्य — गाड़ी यात्रा

₹18,999 प्रति सदस्य Single Room · 2 सदस्य Sharing
बुकिंग राशि केवल ₹5,100/-शेष राशि यात्रा से पहले
📝 कस्टमाइज़ेशन उपलब्ध: यह हमारा निर्धारित (Standard) पैकेज है। यदि आप अपनी सुविधानुसार तारीख, यात्रा की अवधि या सदस्यों की संख्या में बदलाव चाहते हैं, तो पैकेज की कीमत में परिवर्तन हो सकता है — कन्फर्म करते ही हम आपका कस्टमाइज़्ड प्लान बना कर शेयर कर देंगे।

यात्रा का सार

मथुरा आगमन
यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले (Check-in)
यात्रा प्रारंभ
प्रातःकाल से
कुल अवधि
7 दिवसीय दर्शन मार्ग + 8वें दिन गिरिराज परिक्रमा व भंडारा
वाहन
आरामदायक AC गाड़ियों द्वारा सम्पूर्ण यात्रा
आवास
वृन्दावन एवं गोवर्धन के श्रेष्ठ होटलों में
भोजन
प्रातः बालभोग + दोनों समय सात्विक भोजन प्रसाद (8वें दिन महाभंडारा)
मार्गदर्शन
अनुभवी एवं प्रामाणिक गाइड पूरे समय साथ
🗓️ अब रोज़ाना परिक्रमा संभव: यह दिव्य परिक्रमा अब प्रतिदिन (Daily) की जा सकती है — तारीख आपकी, समय आपका। हमारे ग्रुप में सामान्यतः कम से कम 50 श्रद्धालु होते हैं; आपकी सुविधा अनुसार जैसे ही 1 गाड़ी के लोग हो जाते हैं, 1 गाड़ी मिल जाती है।

ऊपर दिया गया मूल्य केवल ग्रुप बुकिंग (30 या अधिक सदस्य) के लिए है। यदि आपका ग्रुप 2, 4, 6 या उससे कम सदस्यों का है, या आप व्यक्तिगत स्तर पर परिक्रमा करना चाहते हैं, तो हमें कॉल करें, अपनी तारीख बताएं — हम आपकी तारीख व योजना के अनुसार अलग से व्यवस्था कर देंगे।

दिवसवार सम्पूर्ण दर्शन स्थल

प्रत्येक दिन के दर्शन-स्थलों की सूची देखने के लिए उस दिन पर क्लिक करें:

आगमन दिवस
मथुरा आगमन, होटल चेक-इन, विश्राम व रात्रि भोजन प्रसाद।
पहला दिन — श्री यमुना जी नियम एवं प्रथम चरण
मधुवन, तालवन, कुमुदवन, गिरधरपुर देवी, शान्तनुकुण्ड, बहुलावन, मुखराई, जमुनावत गाँव, चंद्र सरोवर, ऐठा-पैठा गाँव, गुलाल कुण्ड, श्याम ढाक आदि।
दूसरा दिन — पर्वत व पवित्र तीर्थ धाम
डीग के महल, लक्ष्मण जी, श्री बद्रीनारायण जी, लक्ष्मण झूला, गंगोत्री-यमुनोत्री, नरनारायण पर्वत, हरिद्वार हर की पौड़ी, योगमाया, श्री केदार नाथ जी, चरण पहाड़ी, फिसलनी शिला, भोजन थाली आदि।
तीसरा दिन — पावन कुण्ड व प्राचीन विग्रह
बुढ़ें बद्री, सुदामापुरी, सेऊ, घाटा, इन्द्रीली, विमल कुण्ड, चामुण्डा देवी, रामेश्वरम्, गया कुण्ड, मदन मोहन जी, गोकुल चन्द्रमा, गोविन्द देव, वृन्दा देवी, चित्रगुप्त, कामेश्वर महादेव, पाँच पाण्डव छोटे नारायण, सुनहरा की कदमखण्डी आदि।
चौथा दिन — बरसाना व नन्दगाँव लीला स्थली
चित्र विचित्र शिला, देहकुण्ड, ऊँचा गाँव, नीम गाँव (बरसाना), आजनौख, चित्रा सखी, गहवर वन, मान मन्दिर, दानगढ़, राधा रानी मन्दिर, करहलावन, प्रेम सरोवर, संकेत वन, उद्धव जी बैठक (उद्धव क्यार), यशोदा बैठक, हाऊ विलाऊ, छाछ मटका, चरण चिन्ह, वृन्दा देवी, नन्द महल, मोतीकुण्ड, पावन सरोवर, टेर कदम्ब, आशेश्वर महादेव आदि।
पाँचवाँ दिन — वन एवं सीमावर्ती स्थल
चौमुँहा, जाँवगाँव, किशोरी वट, पांडव गंगा, कोकिलावन, बड़ी बठन, चरण गंगा, कामरगाँव, दहगाँव, कोटवन, शेषशायी, नन्दवन, कोसी, नरी सेमरी आदि।
छठा दिन — यमुना तट एवं लीला धाम
गरुणगोविन्द, कालिया नाग, फालैन, शेरगढ़, औवे दाऊजी, बिहारवन, अक्षय वट, चीरघाट, वच्छवन (चतुर्भुज नारायण), योगमाया आदि।
सातवाँ दिन — गोकुल, महावन एवं रमणरेती
अक्रूरघाट, भतरोड बिहारी, मान सरोवर, बेलवन, भाण्डीरवन, बंशीवट, माँटवन, बंदी आनंदी, दाऊजी, चिन्ताहरण महादेव, ब्रह्माण्डघाट, रमणरेती, गोकुल, चन्द्रावली देवी, रावल, लोहवन आदि।
आठवाँ दिन — गिरिराज जी परिक्रमा, भण्डारा व पूर्णाहुति
गिरिराज जी परिक्रमा, पूजन गिरिराज जी, भण्डारा, ब्राह्मण भोजन, आचार्य दक्षिणा सेवा के साथ विश्राम, यात्रा में आए यात्रियों की विदाई एवं सभी भक्त वैष्णवों को मंगलमय बधाई।
दान संकल्प सूची (पारंपरिक शास्त्रोक्त विधान) — वैकल्पिक
  • साड़ी श्रृंगार सहित — यमुना जी नियम
  • चार मेवा कटोरी, गाय चाँदी की, सतिया चाँदी का
  • चन्द्रमा चाँदी का, गाय चाँदी की, चाँदी की कटोरी दही सहित, हाथी चाँदी का, बिछुआ चाँदी का, साड़ी श्रृंगार सहित
  • चने की दाल, मिश्री (बद्रीनाथ), बेल पत्र, गंगाजल, चाँदी त्रिशूल, फूल-माला (केदारनाथ)
  • एक मेवा कटोरी, पाँच बर्तन भोजन सहित
  • अन्न दान, साड़ी श्रृंगार सहित, कान के कुंडल सोने के (कर्ण कुण्ड), सोना दान, अलंकार वस्तु (देह कुण्ड)
  • लोटा या बाल्टी, एक मेवा कटोरी, मोर चाँदी का, मुकुट चाँदी का, नाव चाँदी की
  • दुशाला, बंशी चाँदी की, मोती पक्का, चरण पादुका चाँदी की
  • सुख शय्या दान, दो साड़ी श्रृंगार सहित (पांडव गंगा, चरण गंगा)
  • दो मेवा कटोरी, वस्त्र कदम्ब वृक्ष के लिए
  • चार मेवा कटोरी, लोहे की कटोरी तेल सहित (लोहवन-लोहासुर)
  • पाँच वस्त्र, आचार्य (तीर्थ पुरोहित) दक्षिणा
उपरोक्त दान सूची केवल पौराणिक एवं पारंपरिक शास्त्रोक्त विधि के उल्लेख हेतु दी गई है। इनमें से कोई भी दान करना अनिवार्य या बाध्यकारी नहीं है। सभी श्रद्धालु अपनी श्रद्धानुसार एवं सामर्थ्यानुसार (यथाशक्ति) दान-पुण्य करने के लिए पूर्णतः स्वतंत्र हैं।

नियम एवं दिशा-निर्देश

  • सभी यात्रियों को यात्रा शुरू होने से 1 दिन पहले मथुरा होटल पहुँचना अनिवार्य है, जहाँ ठहरने व भोजन की पूर्व व्यवस्था रहेगी।
  • होटल व प्रशासन के निर्देशानुसार सभी यात्रियों को वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड/फोटो आई.डी.) लाना अनिवार्य है।
  • स्थानीय ई-रिक्शा, बोटिंग (नाव) एवं व्यक्तिगत खरीदारी का व्यय यात्रियों का स्वयं का होगा।

संपर्क एवं बुकिंग सूत्र

मथुरा संपर्क सूत्र (कॉल / व्हाट्सएप): +91-9997201722 / +91-8595719207

यात्रा के साथी

BrajVerseयात्रा एवं अनुभव प्रबंधन
FarmRxस्वास्थ्य सहायता (मेडिकल किट)
VigilSight AIसुरक्षा एवं स्मार्ट सर्विलांस
RS Nexovate Technologyआयोजक

🎬 यात्रा वीडियो देखें

राधे राधे — ब्रज बुला रहा है, क्या आप चलने के लिए तैयार हैं?

अभी अपना स्थान सुरक्षित करें

WhatsApp पर संपर्क करें Parikrama Route Download

ब्रज 84 कोस परिक्रमा FAQ – Braj 84 Kos Parikrama 2026 से जुड़े प्रश्न

श्री ब्रज चौरासी कोस यात्रा 2026 — पैदल पदयात्रा एवं गाड़ी यात्रा से जुड़े सभी सवालों के जवाब

ब्रज 84 कोस परिक्रमा कब होती है 2026 में?
ब्रज 84 कोस परिक्रमा 2026 का आयोजन श्री ब्रज मंडल की परंपरा के अनुसार किया जाता है। पैदल पदयात्रा और गाड़ी यात्रा — दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। सटीक तिथियों और पंजीकरण की जानकारी के लिए हमारी टीम से संपर्क करें।
84 kos in km कितना होता है? (84 kos to km)
84 कोस लगभग 252 किलोमीटर के बराबर होता है (1 कोस ≈ 3 किमी)। पैदल यात्रा में प्रतिदिन औसतन 15–20 किमी की दूरी तय की जाती है, जिससे पूरी यात्रा लगभग 15 दिन में पूर्ण होती है।
पैदल यात्रा और गाड़ी यात्रा में क्या अंतर है?
पैदल यात्रा: यह ब्रज मंडल की बाहरी परिधि की 84 कोस पदयात्रा है, जिसमें श्रद्धालु स्वयं अपने पैरों से ब्रज की पावन रज में चलते हैं। इसमें मंदिरों के दर्शन का कोई निर्धारित क्रम नहीं होता, लेकिन इसके भीतर संपूर्ण ब्रज मंडल आ जाता है। मान्यता है कि यात्रा के दौरान यदि किसी श्रद्धालु को कोई कठिनाई आती है, तो स्वयं ठाकुर जी सहायता के लिए प्रकट होते हैं — यही इस पदयात्रा की सबसे बड़ी महिमा और विशेषता मानी जाती है।

गाड़ी यात्रा: इसमें ब्रज मंडल के सभी प्रमुख मंदिरों, कुंडों और लीला-स्थलों के दर्शन आरामदायक AC वाहन द्वारा कराए जाते हैं। हर स्थल पर अनुभवी गाइड द्वारा राधा रानी और श्री कृष्ण की उस स्थान से जुड़ी लीलाओं की विस्तृत जानकारी दी जाती है।

संक्षेप में — पैदल यात्रा भक्ति, तप और पदयात्रा के अनुभव के लिए है; गाड़ी यात्रा दर्शन, ज्ञान और आराम के साथ ब्रज को जानने-समझने के लिए है।
पैदल पदयात्रा से जुड़े प्रश्न
क्या यह यात्रा सुरक्षित है? क्या महिलाएं अकेले जा सकती हैं?
हां, पूरी यात्रा में अनुभवी गाइड और सहायता टीम साथ रहेगी। महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग व्यवस्था और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
क्या सिर्फ पैदल पैकेज ही उपलब्ध है?
पैदल पदयात्रा के लिए एक ही पैकेज उपलब्ध है — 15 दिन की पूर्ण पदयात्रा, ₹22,449 प्रति यात्री। यदि आप पैदल चलने के बजाय आरामदायक AC वाहन से दर्शन करना चाहें, तो हमारी गाड़ी यात्रा भी उपलब्ध है।
बुकिंग राशि और शेष भुगतान कैसे करें?
सीट सुरक्षित करने के लिए ₹5,100 की बुकिंग राशि जमा करनी होती है। शेष राशि यात्रा शुरू होने से पहले जमा करनी होगी। फॉर्म भरने के बाद हमारी टीम आपके WhatsApp नंबर पर संपर्क कर भुगतान का QR कोड और बैंक विवरण भेजेगी।
अगर बीच यात्रा में मैं बीमार पड़ जाऊं तो क्या होगा?
FarmRx की मेडिकल किट सहित हमारी टीम के पास प्राथमिक चिकित्सा (First Aid) की व्यवस्था रहेगी। गंभीर स्थिति में नजदीकी अस्पताल पहुंचाने में सहायता की जाएगी। यात्रियों को अपनी व्यक्तिगत आवश्यक दवाइयां साथ रखने की सलाह दी जाती है।
क्या कोई आयु सीमा है?
कोई निश्चित आयु सीमा नहीं है, लेकिन यह ज़रूरी है कि यात्री प्रतिदिन 15–20 किमी पैदल चलने में सक्षम हों और शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ हों।
मथुरा होटल का नाम पहले क्यों नहीं बताया जाता?
परिचालन और सुरक्षा कारणों से होटल की जानकारी बुकिंग कन्फर्म होने के बाद ही साझा की जाती है। बुकिंग होने पर यह विवरण आपके WhatsApp नंबर पर भेज दिया जाएगा।
नवरात्रि व्रत रखने वालों के लिए भोजन की क्या व्यवस्था है?
व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग से व्रत-अनुकूल भोजन की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए पहले से बताने की कोई आवश्यकता नहीं है, यात्रा के दौरान ही व्यवस्था कर दी जाएगी।
दैनिक सामान कहां रखा जाएगा?
दिन भर के लिए ज़रूरी सामान अपने साथ रखना होगा। बाकी सामान सपोर्ट व बैकअप वाहन द्वारा उसी दिन होटल तक पहुंचाया जाएगा।
रद्दीकरण और रिफंड नीति क्या है?
यात्री द्वारा बुकिंग के बाद रद्द करने पर जमा राशि वापस नहीं होती, क्योंकि होटल व वाहन पहले से बुक कर लिए जाते हैं। यदि BrajVerse की ओर से यात्रा रद्द या स्थगित होती है, तो संपूर्ण जमा राशि तुरंत वापस कर दी जाएगी।
क्या मार्ग या पड़ाव के स्थान बदल सकते हैं?
मौसम, प्रशासनिक अनुमति या स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार मार्ग, पड़ाव या दैनिक दूरी में मामूली बदलाव संभव है। किसी भी बदलाव की जानकारी यात्रियों को समय रहते दी जाएगी।
गाड़ी यात्रा से जुड़े प्रश्न
गाड़ी यात्रा में कुल कितने दिन की यात्रा है?
मथुरा आगमन (चेक-इन) होता है। यात्रा 7 दिन तक संपूर्ण दर्शन मार्ग कवर करती है, और 8वें दिन गिरिराज जी की परिक्रमा एवं भंडारे के साथ यात्रा पूर्ण होती है।
गाड़ी यात्रा के लिए न्यूनतम कितने सदस्य चाहिए?
इस यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कम से कम 50 सदस्यों का बैच आवश्यक है।
क्या दान संकल्प सूची में दिए गए सभी दान करने अनिवार्य हैं?
नहीं। दान संकल्प सूची केवल पौराणिक एवं पारंपरिक शास्त्रोक्त विधि की जानकारी हेतु दी जाती है। कोई भी दान करना अनिवार्य या बाध्यकारी नहीं है — सभी श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार पूर्णतः स्वतंत्र हैं।
गाड़ी यात्रा में क्या शामिल नहीं है?
स्थानीय ई-रिक्शा, नौका विहार (बोटिंग) और व्यक्तिगत खरीदारी का खर्च यात्रियों को स्वयं वहन करना होगा। दान-दक्षिणा भी पूर्णतः स्वैच्छिक है।
क्या पहचान पत्र लाना अनिवार्य है?
जी हां, होटल व प्रशासन के नियमानुसार सभी यात्रियों को अपना वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड / फोटो आई.डी.) साथ लाना अनिवार्य है।
क्या यह यात्रा भी नियमित रूप से आयोजित होगी?
जी हां, गाड़ी यात्रा को अब BrajVerse द्वारा प्रत्येक माह नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इससे जुड़ सकें।
मथुरा में संपर्क के लिए स्थानीय व्यक्ति है क्या?
जी हां, मथुरा में स्थानीय संपर्क सूत्र के रूप में अनूप जी से +91 9997201722 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा मुख्य Call/WhatsApp नंबर +91-8595719207 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।
Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

बुकिंग राशि का भुगतान

फॉर्म भरने के बाद नीचे दिए गए किसी भी माध्यम से बुकिंग राशि जमा करें

बुकिंग राशि
₹5,100/-
BrajVerse UPI QR Code - RS Nexovate Technology
M/S. RS NEXOVATE TECHNOLOGY
UPI ID: msrsnexovatetechnology.eazypay@icici

बैंक खाता विवरण (NEFT / RTGS / IMPS के लिए)

खाता धारक का नाम
RS NEXOVATE TECHNOLOGY
बैंक का नाम
ICICI Bank
खाता संख्या (Account Number)
027405007888
IFSC कोड
ICIC0000274
शाखा (Branch)
ICICI BANK (MATHURA)
भुगतान करने के बाद कृपया अपनी Payment Screenshot / Transaction ID हमारे WhatsApp नंबर +91-8595719207 पर भेजें, ताकि आपकी सीट तुरंत कन्फर्म की जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Scroll to Top